Friday, 8 August 2025

krishna bhaj | radhey radhey mohan ghansgyam | janmastami song @sunilagrahari




 राधे राधे मोहन घनश्याम X 2 

वासुदेव तुम, देवकी नंदन ,
वंदन नायक संकट मोचन 
प्रकट हुए तुम कारागृह में 
छोड़ के सब आराम घनश्याम 
छोड़ के सब आराम
राधे राधे मोहन घनश्याम X 2 
MUSIC 
खुल गए बंधन कारागृह के 
चन्दन वन सी  तारा  महके 
भूल गई दुःख मात देवकी 
कर के तुम्हे प्रणाम घनश्याम 
कर के तुम्हे प्रणाम
राधे राधे मोहन घनश्याम X 2 

धा नी सा रे मा ग  रे सा नी  सा 
सा पा पा सा मा मा  सा गा गा स रे नी x 3 
स रे नी x 3
धा नी सा रे मा गा  रे सा नी  सा x 2 

MUSIC
उमड़ पड़े बादल नीचे  को 
उमड़ी यमुना पग  छूने  को 
जल पावन में निकले जाए 
सर पर तुमको थाम घनश्याम
सर पर तुमको थाम,
राधे राधे मोहन घनश्याम X 2 
MUSIC
रास रचा कर वृन्दावन में 
बैठी है तुलसी कानन में 
बन माला से पूजित शोभित 
बनमाली अभिराम घनश्याम 
बनमाली अभिराम ,
राधे राधे मोहन घनश्याम X 2  
MUSIC
निशिदिन तेरा  दर्शन पाकर 
निशिदिन तेरी महिमा गा  कर 
भर दो सेवा में मनमोहन 
बीते आठों याम घनश्याम
बीते आठों याम ,
राधे राधे मोहन घनश्याम X 2  






ट्रांसलेशन - सुनिल अग्रहरि