कार पूल
सब मिल सूंघो एक ही फूल
की छाई महंगाई की धूल
एक कार में सब बैठे
एक AC में सब कूल
आते जाते संग में सब के
याद रखना पत्नी रूल
घर वाली और कौन पड़ोसन
ये ना जाना भूल
बच के थोड़ा इससे
नहीं तो चुभ जायेगा शूल
की भैया कर लो कार पूल
की भैया कर लो कार पूल

