Showing posts with label koshish ke liye hindi kavita. Show all posts
Showing posts with label koshish ke liye hindi kavita. Show all posts

Friday, 26 June 2015

Motivational poem ,PRAYAAS HINDI POEM प्रयास- HINDI POEM ON HEARD WORK AND GOOD TRY

             ……… प्रयास …… (१५/०६/२०१५)  
SUNIL AGRAHAR 

मॉरीशस -प्रकाशित 
पत्रिका-आक्रोश 
जुलाई -2016 

बदकिस्मती से पंछी की चोंच से 
गिरा उन पत्थरों  के बीच ,
जहाँ पानी अब तक न पाया था 
किसी को सींच ,
मुझको अपना भविष्य 
दिख रहा था खतरे में ,
क्यों की मेरा वज़ूद जुड़ा था 
पानी के एक एक कतरे में ,
बादल बरसे बार बार  
और मैं हरपल करता इंतज़ार ,
एक बूँद कभी पानी की 
मुझे ले अपने आगोश में ,
मुझे इतिहास बनने से रोक ले 
मेरा वज़ूद रहे कायनात में ,
चलती है जब हवा बयार 
हिलता रहता हूँ बार बार ,
कि निकल पाऊँ इस अँधेरे कोने से ,
मैं भी जुड़ पाऊँ नीले आसमाँन से ,
इन्तज़ार और मेहनत रंग लाई ,
मुकद्दर से कुछ बूँद मुझ तक पहुँच पाई,
मैं तैयार हूँ आज अंकुरित होने को,
पत्थरों की ओट से सूरज की रोशनी पाने को ,
अब मैं अपने होने का एहसास कर सकता हूँ ,
बन के दरख़्त काम किसी के आ सकता हूँ ,
शायद ज़िन्दगी ऐसी ही है,
जिसको अपने हुनर और मुकद्दर से
जीती जा सकती है,
वर्ना ज़िन्दगी खो जाती है  
गुमनामी के अँधेरे में।