Showing posts with label poem on memories of school. Show all posts
Showing posts with label poem on memories of school. Show all posts

Monday, 17 September 2018

poem on school memories YADON KE LIFAFE SE -poem on memories of school-BY SUNIL AGRAHARI यादों के लिफाफे से

 


SDG SONG 4: QUALITY EDUCATION

   





 **स्कूल**यादों के लिफाफे से 


यादों के लिफाफे से , बीते लम्हों की दस्तक ,
मंज़र आँखों  के सामने , भूला ना जिनको अब तक ,

कुछ कॉपी और क़िताबे लंच बॉक्स और वाटर बॉटल ,
क्लास रूम और टीचर्स की बातें, याद हैअब तक ,

मैंने सही समझ जो गलत किया ,उसे प्यार से सम्भाला,
मुश्किल सवाल आसान जवाब , यादों में मेरे अब तक ,

दिमाग के पन्ने खाली से , जीवन की डगर अन्जान थी ,
स्कूल से मंज़िल का सफर तय कर रहा हूँ अब तक ,

मेरे नाम को पहचान मिली , मेरा  हुनर चढ़ा परवान ,
स्कूल में पल कर बड़ा हुआ , कुछ बिसरा ना अब तक ,

स्कूल की गहरी बातों में बचपन डूबा रहता था ,
सफल हो रहा तैर के , डरता था जिनसे अब तक ,

शिक्षक जैसे धागों में , मोती से बच्चे पिरो कर ,
पथ सफल बनाने वाले  , प्रिंसिपल सर याद हैं अब तक 





...... 18 /09 /2018