जोतावालीsss ,शेरा वाली , मैया आजा X2
जोत तेरी ,है जला ली , मैया आजा
दरबार मैया हमने, तेरा सजाया
भजनो का तेरे मैया, अलख जगाया
हो जोतावाली sss शेरा वालीssss
1
सलमा सितारों वाला मंडप सजाया
खिड़की झरोखो पे मां , रेशम लगाया
धूप अगर की धीमी महक लहराए
जोत अखंड गहि की समां जगमगाये
जोतावाली लहरावाली मैया आजा
चौकी तेरी माँ बिछा दी मैया आजा
दरबार तेरा मैया हमने तेरा सजाया
भजनो का तेरे मैया अलख जगाया
हो जोतावाली sss शेरा वालीssss
2
माँ मुकुट रत्नो वाला ,शीश धराऊँ
कानो में कुण्डल माथे बिंदिया लगाऊँ
पहनाऊं हाथों में माँ चूड़ी और कंगना
तेरे श्री चरणों में ,माहवार रचाऊं माँ
जोतावाली sss पहाड़ा वाली मैया आजा
धरूँ माला ,मोती वाली, मैया आजा
दरबार मैया हमने तेरा सजाया
भजनो का तेरे मैया अलख जगाया
हो जोतावाली sss शेरा वालीssss
3
करुणामई मा आजा ,करुणा कर के
भाव से भरे भक्तों की झोलो मा भर दे
तेरे दर्शन की प्यासी अँखियाँ हमारी
तेरी राह देखे मैया तेरे पुजारी
जोतावाली मेहरवाली मैया आजा
सजी है आरती की थाली मैया आजा
दरबार मैया हमने तेरा सजाया
भजनो का तेरे मैया अलख जगाया
हो जोतावाली sss शेरा वालीssss
translation- sunil agrahari

No comments:
Post a Comment