Monday, 13 August 2012

Children's day song lyrics by sunil agrahari, geet , aarti , baal divas hindi geet for school students #sunilagrahari

 
 CHILDREN'S DAY AARTI 
AARTI CHILDREN'S DEVA 

 आरती चिल्ड्रन देवा 

ॐ जय चिल्ड्रन देवा ...स्वामी जय  चिल्ड्रन देवा
मम्मी और पापा के प्यारे  टीचर्स के तुम दुलारे
पर सब तुमसे हारे .....ॐ जय चिल्ड्रन देवा .....

                                                                           व्यख्या 
भूखों  के देवता हमारे प्रभु कैंटीन जाते है तो वहां की आभा देखने लायक होती है , 
इनके क्रिया कलाप से
 वहां के चम्मच कटोरी कढ़ाई गैस चूल्हा पूरी कैंटीन हिल कर कहती है .....तो कहते है ......

जब तुम कैंटीन पधारो,कैंटीन व वाले तौबा करें
प्रभु हाय हाय तौबा करें
भैया चौमीन भैया बर्गर कह के,धक्का मुक्की शोर करे ....
ॐ जय चिल्ड्रन देवा .....
                                                                          व्यख्या 
हमारे प्रभु के अंदर बहुत ताकत एवं ऊर्जा कूट कूट कर भरी हुई  है , 
जब ये वाशरूम और क्लास  में जाते है  तब वो energy फुट फुट कर बाहर आती है,
कैसे कैसे चमत्कार करते है ..और सारी चीज़े टूट टूट कर गिरती है उसका वर्णन कहते है .....

क्लास  और वाशरूम में  जा के  ,जिम जैसा फील करे ,
प्रभु जिम जैसा फील करे ....
डोर विंडो वाटर टैप तोड़ के  ...2प्राउड खुद पे फील करे ....,
ॐ जय चिल्ड्रन देवा .....
                                                                         व्यख्या 
कैसे इनका सचित्र वर्णन करे ...अद्भुत क्रिया कलाप के स्वामी है , इक्कीसवी सदी में प्रभु का पूरा पूरा योगदान है ...मोबाइल ,फेसबुक ,टी वी ,कंप्यूटर , विडियो गेम ...कुछ भी नहीं बचा इनसे .तो कहते है ......

इंस्टा तुम बिन सूना , स्नैप चैट का स्यापा रोये ,
प्रभु स्नैप चैट का स्यापा रोये
 विडियो गेम के दीवाने ,रील्स देखने के बहाने  ,
मोबाइल पे आँख फोड़े ......
ॐ जय चिल्ड्रन देवा ....
  व्यख्या 
वाह प्रभु वाह सारी दुनिया आप से डरती है और आप किससे डरते हो ...
इसका  वर्णन करना चाहूगा ..
तो कहते है .....

होम वर्क तुमको डरावे,पी . टी. परेशान करे .....
प्रभु पी . टी. परेशां करे
 क्लास वर्क से घबराते ...2चीटिंग में विश्वास करे ..
ॐ जय चिल्ड्रन देवा .....
व्यख्या 
हमारे चिल्ड्रन रूपी प्रभु के ऊपर इस कलयुगी  वस्त्रों का बहुत ज्यादा  प्रभाव पड़ा है , 
चाहे घर , बहार या स्कूल का ,हर जगह एक अलग पहचान बनती है .......

पैंट में बेल्ट न दिखती ,शर्ट की पॉकेट फाड़े  ......
प्रभु शर्ट की पॉकेट फाड़े ...
डियो और परफ्यूम लगा कर, कभी कभी हेयर जेल लगा कर 
ज़ेनज़ीज़ जैसा फील करे
      ॐ जय चिल्ड्रन देवा .........
व्यख्या 
आप के इस तरह तरह के लानत रुपी  अदभुत लीलाओं से प्रभु कभी कभी डर  लगता है , 
आप से देश के  सभी पैरेंट्स  स्वरूपी भक्तो को  बहुत 
 उम्मीद है उनपर अपनी कृपा बरसा कर देश का उद्धार करें प्रभू जी  ..

तुम हो देश के कर्णधार ,तुम न बंटाधार करो ..
प्रभु तुम न बंटाधार करो ..
देश है तुमपर निर्भर ..2,सब का तुम कल्याण करो ...
ॐ जय चिल्ड्रन देवा .........

song youtube link




                                              सुनिल अग्रहरि

No comments:

Post a Comment