Showing posts with label बच्चों के लिए हिंदी कविता. Show all posts
Showing posts with label बच्चों के लिए हिंदी कविता. Show all posts

Thursday, 29 February 2024

Poem for students - Aasmaan de deiya बच्चों के लिए हिंदी कविता #studentspoem @sunilagrahari










*आसमां दे दिया*  - बच्चों के लिए हिंदी कविता 

उसकी आंखो में अंधेरा था , 
रौशन ख्वाबों से भर दिया। 
जुबां  भी बेस्वाद थी , 
कुछ स्वाद से भर दिया। 
सांसों में महक न थी,
तो खुशबू से भर दिया। 
स्पर्श भी  कोरा ही था , 
तो हाथो से छू  लिया। 
कानो में सन्नाटा था , 
शब्दो को आवाज़ दे दिया।
एहसासों में रीतापन था , 
भावनाओं को सुर दे दिया।
उसमे थोड़ी  स्थिरता थी  ,
माध्यम सा ताल दे दिया।  
सोच में खामोशी थी ,
थोड़ा सा परवाज दे दिया ।
अब परिंदे उड़ने को तैयार है , 
उन्हे उनका आसमां दे दिया ।