Showing posts with label Khoobsurti hindi kavita. Show all posts
Showing posts with label Khoobsurti hindi kavita. Show all posts

Tuesday, 10 March 2015

poem on pyar ,muhabbat, love ,Khoobsurti hindi kavita ,तारीफे हुस्न -खजुराहो मूरत, stri sundarta , yaovan par kavita







खजुराहो मूरत

        

 … तारीफे हुस्न     (१०/०३/२०१५ )         






खजुराहो मूरत सी बोतल में हुस्ने नशा  बेशुमार  है ,
पथरीली सख्त है कारीगरी , मखमल सा एहसास है 
   
बर्फीले बदन से उठता धुआँ , आँखों  में तपिश देता है ,
आग बर्फ में होती है , ऐ  खुदा  क्या  ऐसा होता है ?,

तेरे हुस्न के इस दरिया में ,लगता है कोई डूबा ही नहीं ,
खामोश रवानी कहती है ,वार्ना छूते ही कोई हिलता नहीं ,

तुझे आग समझ मैं दूर रहा , छूना मुनासिब न समझा ,
जलने की ज़िद कर लेता तो, शायद जलने से बच जाता ,

तुझको   छुने  से पहले मैं  सर्द  हवा का झोंका था 
 छू कर उलझा तेरे आँचल से , तूफान जेठ का हो गया। ……