Showing posts with label motivational hindi kavita by sunil agrahari. Show all posts
Showing posts with label motivational hindi kavita by sunil agrahari. Show all posts

Sunday, 16 July 2023

Motivational hindi poem , kya chahiye ,Hausala हौसला हिन्दी कविता @sunilagrahari






          





* क्या चाहिए * 
इंसान को सफलता के लिए 
ना पैर चहिए,ना हाथ चाहिए 
ना सगे पराए का साथ चाहिए 
ना धन चाहिए, ना दौलत चाहिए
ना शोहरत ना  मोहलत चाहिए
ना ही अमीरी और गरीबी चाहिए
ना  रिश्ता  और करीबी चाहिए
ना सिफारिश, पहचान चाहिए
ना ही दिखावा और शान चाहिए
ना शकल चाहिए ना सूरत चाहिए 
ना एहसान ,ममता मूरत चाहिए
ना रंग चाहिए ना रूप  चाहिए 
ना छांव चाहिए ना धूप चाहिए 
ना छोटा चाहिए ,ना बड़ा चाहिए
ना  बैठा चाहिए ना खड़ा  चाहिए 
ना ही रसूख और ताकत  चाहिए
ना किसी का आना जाना चाहिए
ना भूख चाहिए ना प्यास चाहिए
ना  दया चाहिए ना आस चाहिए
ना दिन चाहिए ना रात चाहिए
ना शह चाहिए ना मात चाहिए
सफलता के लिए तो सिर्फ और सिर्फ
इंसान का हौसला चाहिए। 
इंसान का हौसला चाहिए। 
इंसान का हौसला चाहिए। 


Friday, 26 June 2015

Motivational poem ,HAUSALA HINDI POEM हौसला BY SUNIL AGRAHARI

 


 




... हौसला  …१६ /०५/२०१५ 

हिम्मत की हथौड़ी  हाथ में लो ,
अनवरत कार्य पे प्रहार करो ,
हौसला बन  ईट दर ईट 
इमारत में जुड़ जाने दो ,

मलाल न दिल में रहे कोई
न शिकायत अपने आप से हो ,
ऐसे करता वैसे करता 
न बाद में कुछ कहने को हो ,

काम नहीं आसान कोई 
दामन में कांटे उलझेंगे ,
परवाह नहीं करना इनकी 
ये तो भटकाने आयेंगे ,

मुकाम तुम्हे हासिल जब हो 
शुकराना सब का अदा करना ,
हर शख्स मील का पत्थर है 
 न कोई किसी से गिला रखना , 

बस मन में कर के दृढ़ विश्वास ,
आगाज़ करो आगाज़ करो ,
तुम रुको न लक्ष्य पाने तक ,
आलस का संघार करो ,

कोई साथ चले न चले तेरे 
अपने रहबर खुद बन जाओ ,
मंज़िल एक दिन खुद बोलेगी 
खुली है बाहें आ जाओ ,

हिम्मत की हथोड़ी हाथ में ले 
प्रहार करो बस प्रहार  करो  .......